Site icon Dainik Savera Times

थाईवान की पुनर्प्राप्ति की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में थाईवान के देशबंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा

इंटरनेशनल डेस्क : 22 अक्तूबर को चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामलों के दफ्तर ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है, साथ ही थाईवान की पुनर्प्राप्ति की 80वीं वर्षगांठ भी है। थाईवान की पुनर्प्राप्ति चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और थाईवान में हमारे देशवासियों सहित संपूर्ण चीनी जनता द्वारा बहादुरी से लड़ी गई एक महान विजय है। यह थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के देशवासियों द्वारा स्मरण किये जाने योग्य है।

थाईवान की पुनर्प्राप्ति की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के हमवतन लोगों सहित देश और विदेश में चीनी लोगों को एकजुट करना, चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के इतिहास को संयुक्त रूप से याद करना, थाईवान की पुनर्प्राप्ति और मातृभूमि में वापसी के विजयी परिणामों की रक्षा करना और मातृभूमि के पुनर्मिलन और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए संयुक्त रूप से एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। इस सम्मेलन में थाईवान के देशबंधुओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा, तथा सम्मेलन से पहले और बाद में दौरे और आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version