चीन में व्यापक भर्ती गतिविधियों का आयोजन

चीन में वसंत त्योहार की छुट्टी समाप्त हो चुकी है। निंगश्या, शानतोंग, च्यांगसू आदि क्षेत्रों में तरह-तरह की भर्ती गतिविधियों का आयोजन शुरू हुआ। निंगश्या में भर्ती गतिविधि 31 जनवरी को शुरू हुई। 286 कंपनियों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से इसमें भाग लिया। रोजगार के करीब 20 हजार अवसरों में ऊर्जा, डिपार्टमेंट स्टोर, जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स,.

चीन में वसंत त्योहार की छुट्टी समाप्त हो चुकी है। निंगश्या, शानतोंग, च्यांगसू आदि क्षेत्रों में तरह-तरह की भर्ती गतिविधियों का आयोजन शुरू हुआ। निंगश्या में भर्ती गतिविधि 31 जनवरी को शुरू हुई। 286 कंपनियों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से इसमें भाग लिया। रोजगार के करीब 20 हजार अवसरों में ऊर्जा, डिपार्टमेंट स्टोर, जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, न्यू मीडिया आदि शामिल हैं। अब तक निंगश्या ने 93 ऑनलाइन-ऑफलाइन भर्ती गतिविधियों का आयोजन किया। रोजगार के अवसरों की संख्या 34,800 है।

वहीं, शानतोंग प्रांत में भी भर्ती गतिविधि क्रमशः आयोजित हुई। उद्यमों और नौकरी खोजने वालों को अच्छा मंच तैयार करने के लिए शानतोंग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से तरह-तरह भर्ती कार्यक्रमों का आयोजन किया। उधर, च्यांगसू प्रांत के ल्येनयुनकांग शहर में 42 कंपनियों ने रोजगार के 5 हजार से अधिक अवसर तैयार किए। चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर की कंपनियों ने मध्य-पश्चिमी चीन के 10 प्रांतों के 100 शहर जाकर भर्ती की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News