Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत में राष्ट्रीय आउटडोर खेल क्षेत्र का निर्माण

January 30, 2023

तिब्बत में राष्ट्रीय आउटडोर खेल क्षेत्र का निर्माण

कहते हैं कि आउटडोर खेल अनुभव या अन्वेषण के मुख्य उद्देश्य के साथ प्राकृतिक पर्यावरण पर निर्भर सभी प्रकार की खेल गतिविधियां होती हैं। भारत की तरह, चीन भी एक विशाल देश है, यहां पहाड़ों, नदियों, भूमि और वायु के समृद्ध प्राकृतिक संसाधन हैं, जो आम लोगों को आउटडोर खेल खेलने के लिए विभिन्न संभावनाएं और सुविधाएं प्रदान करता है।

बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2022 के दिसंबर में चीनी सरकार ने देश के आउटडोर खेल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक विकास योजना जारी की है, ताकि इस क्षेत्र में खपत वृद्धि को बढ़ाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को आउटडोर खेलों में शामिल किया जा सके।

दरअसल, हाल के वर्षों में, सेल्फ ड्राइविंग टूर, स्कीइंग, कैम्पिंग, साइकिलिंग, पहाड़ों की चढ़ाई और पैराग्लाइडिंग सहित आउटडोर खेल चीनी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के अंत तक चीन में आउटडोर खेलों में भाग लेने वालों की संख्या 40 करोड से अधिक तक पहुंच गई है, जिससे चीन इस उद्योग के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक के रूप में उभरा है।

यदि हम चीन में आउटडोर खेल संसाधनों के वितरण पर चर्चा करें, तो सबसे पहले तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का नाम ही सामने आना चाहिये। छिंगहाई-तिब्बत पठार पर स्थित चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, जो आउटडोर खेल संसाधनों से समृद्ध है। आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में 8000 मीटर से ऊपर 5 चोटियां, 7000 मीटर से ऊपर 70 से अधिक चोटियां तथा 6000 हजार मीटर से ऊपर कई हजार पर्वत हैं। साथ ही यहां की नदियां, झीलें और घास के मैदान भी हमेशा ऐसी जगहें रही हैं, जिनके लिए लोग तरसते हैं।

इस महीने की शुरूआत में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 के अंत तक, तिब्बत में खेल स्थलों की कुल संख्या 8,629 तक पहुंच गई है, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 65.5 लाख वर्ग मीटर है।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के खेल विभाग के अनुसार, तिब्बत अपने भौगोलिक लाभ का लाभ उठाते हुए विभिन्न किस्मों के आउटडोर खेल क्षेत्रों का निर्माण कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने “तिब्बत स्वायत्त प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यान्वयन योजना (2021-2025)” तैयार की है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि तिब्बत अपनी प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विशेषताओं के लाभ को उठाते हुए एक राष्ट्रीय आउटडोर खेल क्षेत्र का निर्माण करेगा।

योजना के अनुसार तिब्बत अपने आउटडोर खेल पर्यटन से संबंधित सुविधाओं में और सुधार किया जा रहा है, ताकि पर्वतारोहण, सेल्फ ड्राइविंग टूर, स्कीइंग, लंबी पैदल यात्रा, कैम्पिंग, साइकिलिंग और मैराथन जैसे आउटडोर खेलों के विकास में बढ़ावा दिया जा सके, जिसके ज़रिए एक तरफ़ से आउटडोर खेलों के प्रति लोगों के उत्साह को बढ़ावा दिया जाएगा, दूसरी तरफ़ से तिब्बत में पर्यटन उद्योग और आर्थिक विकास में भी मदद मिल सके। इसके अलावा, तिब्बत में ग्रामीण पुनरुत्थान में भी बढ़ावा दिया जा सके।

(लेखक:ल्याओ चियोंग, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें