मास्को: रूस ने अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) के पश्चिमी मार्ग के रेल खंड का निर्माण के निर्माण की उम्मीद जतायी है। जो ईरानी शहर रश्त को कैस्पियन सागर पर अस्तारा बंदरगाह से जोड़ेगा। रूस के उप परिवहन मंत्री दिमित्री ज्वेरेव ने शुक्रवार को कहा कि डिजाइन कार्यों के समानांतर निर्माण कार्य इस साल शुरू हो जाएंगे। उन्होंने रूस के कजान में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच ‘रूस-इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ानफ़ोरम’ में कहा, “सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रूस और ईरान द्वारा आइएनएसटीसी के रश्त-अस्टारा खंड के निर्माण पर समझौते पर करना है। इस मुद्दे पर 20 वर्षों से चर्चा की जा रही थी। आखिरकार हम इस पर हस्ताक्षर करने में कामयाब रहे। …हमें उम्मीद है कि जून से हम पहला सर्वेक्षण कार्य शुरू करेंगे, एक प्रदर्शन अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और 2028 में थ्रू लाइन लॉन्च करने के लिए डिजाइन कार्यों के समानांतर निर्माण कार्य इस साल शुरू होंगे।”
ईरान में उत्तर-दक्षिण गलियारे के हिस्से का निर्माण 2024 में शुरू होगाः रूस

