Site icon Dainik Savera Times

भारत-चीन के आर्थिक व्यापारिक सहयोग में विश्वास रखते हैं महावाणिज्यदूत खोंग श्येनहुआ

हाल ही में भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में चीनी महावाणिज्यदूत खोंग श्येनहुआ ने इंडियन बिजनेस ग्रुप (आईबीजी) के अध्यक्ष विकाश मित्तरसैन, सीईओ प्रिया पंसारे और सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

महावाणिज्यदूत खोंग ने भारतीय उद्यमियों को पेइचिंग में चल रहे दो सत्रों और 2023 में चीन के आर्थिक विकास की संभावना के बारे में जानकारी दी, और छठे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) में भाग लेने के लिए भारतीय कंपनियों का स्वागत किया। मुलाकात में उपस्थित उद्यमियों ने चीन के साथ अपने स्वयं के उत्पादन व संचालन और आयात व निर्यात व्यापार से परिचय दिया और सहयोग को और विस्तारित करने के अवसर को जब्त करने की आशा व्यक्त की।

उधर, महावाणिज्यदूत खोंग श्येनहुआ ने हाल ही में पोदार ग्रुप का दौरा भी किया, उन्होंने ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजीव पोदार और बोर्ड अध्यक्ष मोहित कुमार के साथ चर्चा की, और छठे सीआईआईई में भाग लेने के लिए पोदार ग्रुप और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएमसी) के सदस्यों का स्वागत किया। राजीव पोदार ने ग्रुप की व्यापारिक स्थिति का परिचय देते हुए कहा कि चीन और भारत के बीच व्यापार की मात्रा नई ऊंचाई पर पहुंच गई है, और उन्हें दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग में विश्वास है। मुंबई में छठे सीआईआईई की प्रचार सभा आयोजित होगी, वह इसका समर्थन करने को तैयार हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version