Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान के अब्बास में चीन का महावाणिज्य दूतावास खुला

December 23, 2022

ईरान के अब्बास में चीन का महावाणिज्य दूतावास खुला

21 दिसंबर को ईरान के अब्बास शहर में चीन के महावाणिज्य दूतावास खोलने का समारोह आयोजित किया गया। यह ईरान में चीन का पहला महावाणिज्य दूतावास है। चीनी महावाणिज्य दूतावास के शुभारंभ समारोह में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें ईरान सरकार के अधिकारी, अब्बास में विदेशी महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि, चीनी पूंजी वाले संस्थान और दोनों देशों के मीडिया, और विभिन्न दुनिया के मित्रवत व्यक्तित्व शामिल हुए।

ईरान में चीनी राजदूत छांग हुआ ने अब्बास में चीनी महावाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब्बास में चीनी महावाणिज्य दूतावास का खुलना चीन-ईरान संबंधों में एक और प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण क्षण है, और दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। ध्यान रहे कि अब्बास शहर दक्षिण ईरान का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र और बंदरगाह शहर है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें