Site icon Dainik Savera Times

CMG का “3.15” उपभोक्ता अधिकार गाला उपभोक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा विशेष ध्यान

Consumer rights issues

Consumer rights issues

Consumer rights issues: पेइचिंग समयानुसार 15 मार्च की रात 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का “3.15” उपभोक्ता अधिकार गाला सीसीटीवी फ़ाइनेंस चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस वर्ष का “3.15” गाला “चिंता-मुक्त उपभोग और गुणवत्तापूर्ण जीवन” विषय पर केंद्रित है। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा और विज्ञापन बाज़ार जैसे क्षेत्रों में उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने वाली अवैध गतिविधियों और अनियमितताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गाला के मुख्य निदेशक जांग छ्यांग ने बताया कि इस वर्ष का “3.15” गाला हमेशा की तरह खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर विशेष ध्यान देगा। कार्यक्रम में कुछ अवैध व्यापारियों के ऐसे व्यवहारों को उजागर किया जाएगा, जो निगरानी से बचने की कोशिश करते हैं और उपभोक्ताओं के अधिकारों को नुकसान पहुँचाते हैं।

इसके साथ ही डिजिटल उपभोग के नए परिदृश्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा और संभावित उपभोग जाल के बारे में समय रहते चेतावनी दी जाएगी।

कार्यक्रम में उन अवैध गतिविधियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए ख़तरा बन सकती हैं। इसके अलावा ऐसे घोटालों को भी सामने लाया जाएगा, जो लोगों की वित्तीय निवेश सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। “3.15” उपभोक्ता अधिकार गाला हमेशा संबंधित उद्योगों में मौजूद उपभोग जाल, अवैध गतिविधियों और उल्लंघनकारी व्यवहारों को उजागर करने के सिद्धांत पर कायम रहा है। साथ ही यह कार्यक्रम उपभोक्ता अधिकार संरक्षण को मज़बूत करने, उपभोग को बढ़ावा देने और गुणवत्ता उन्नयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को भी लगातार आगे बढ़ाता रहा है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version