Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में कंटेनर जहाज पुल से टकराया, 2 लोगों की हुई मौत, 3 लापता

February 22, 2024

China में कंटेनर जहाज पुल से टकराया, 2 लोगों की हुई मौत, 3 लापता

बीजिंगः चीन के गुआंगझोऊ शहर में बृहस्पतिवार को एक कंटेनर जहाज की टक्कर के बाद एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबिक 3 अन्य लोग लापता हो गए। इस हादसे में पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हांगकांग के उत्तर-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर गुआंगझोऊ के नान्शा जिले में लिक्सिंशा पुल से तड़के एक खाली कंटेनर जहाज टकरा गया जिससे पुल का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार, जहाज के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारण और हताहतों की संख्या की जांच जारी है। गुआंगझोऊ बस कंपनी ने कहा कि जब उनकी बस पुल से नीचे गिरी तो उसमें केवल चालक सवार था। घटनास्थल पर बचाव दल मौजूद है लेकिन अन्य हताहतों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है। घटना के बाद पुल में बड़ी दरार के कारण इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। द्वीप पर मिंजियान गांव की ग्राम पार्टी के सचिव झोंग वेइहोंग ने कहा कि निवासियों के लिए यात्रा करने के लिए नौका का विकल्प उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें