Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेता की बेटी ने शादी में पहना स्ट्रैपलेस गाउन, ईरान में मचा बवाल

October 21, 2025

नेता की बेटी ने शादी में पहना स्ट्रैपलेस गाउन, ईरान में मचा बवाल

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान में आम मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सहयोगी की बेटी ने शादी में स्ट्रैपलेस वेडिंग गाउन पहना, जिसका वीडियो वायरल होते ही ईरान में बवाल मच गया।

ईरानी शासन के आलोचक अब सरकार पर उनके सख्त हिजाब कानूनों को पाखंड बता रही है। वीडियो 17 अक्टूबर को ट्विटर पर लीक हुआ, जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई के शीर्ष सलाहकार और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली शमखानी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शमखानी अपनी बेटी फ़तेमेह को एस्पिनास पैलेस होटल के अंदर लेकर आ रहे हैं। फ़तेमेह स्ट्रैपलेस वेडिंग गाउन में नजर आ रही है। फूलों के साथ उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर इस शादी की जमकर निंदा की जा रही है, क्योंकि यह उन शालीनता और हिजाब नियमों के बिल्कुल उल्ट है, जिनका पालन आम महिलाओं को करना पड़ता है। शमखानी ने कभी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर सरकार की कड़ी कार्रवाई का नेतृत्व किया था, लेकिन अब उन पर ही पाखंड के आरोप लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ये है हिमाचल का ‘शापित गांव’, जहां आज तक नहीं मनाई गई दीपावली, जानें कारण

निर्वासित कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने ट्विटर पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक के टॉप लीडरों में से एक अली शमखानी की बेटी ने स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनकर एक शानदार शादी की। वहीं ईरान में महिलाओं को बाल दिखाने पर पीटा जाता है और युवा शादी करने का जोखिम नहीं उठा सकते। वे विनम्रता का उपदेश देते हैं और उनकी अपनी बेटियां डिजाइनर ड्रेस पहनकर परेड करती हैं।

ये भी पढ़ें: आज से CM नीतीश कुमार करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, 24 अक्टूबर को बिहार जाएंगे PM Modi

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें