Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी और वियतनाम की कई संस्थाओं के बीच सहयोग दस्तावेज संपन्न

April 15, 2025

सीएमजी और वियतनाम की कई संस्थाओं के बीच सहयोग दस्तावेज संपन्न

Cooperation Documents Concluded : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के वियतनाम की राजकीय यात्रा के अवसर पर सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग के उप प्रमुख और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने हाल में क्रमशः वियतनाम टेलीविजन (वीटीवी) के महानिदेशक गुयेन थान लैम के साथ वर्ष 2025 और 2026 के लिए सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, शन हाईश्योंग ने रेडियो द वॉयस ऑफ़ वियतनाम (वीओवी) के महानिदेशक डो टीएन स्ये के साथ सहयोग समझौता संपन्न किया और वियतनाम न्यूज व प्रचार कॉलेज के निदेशक के साथ सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। शी चिनफिंग और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लैम दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों के प्रदर्शन के साक्षी बने।

बताया जाता है कि हाल के वर्षों में सीएमजी और उक्त तीन संस्थाओं के बीच मित्रवत आदान-प्रदान और व्यवहारिक सहयोग कायम है। चीन और वियतनाम के बीच सांस्कृतिक आवाजाही और सहयोग बढ़ाने और मैत्री की नींव मजबूत करने के लिए नए हस्ताक्षरित सहयोग दस्तावेजों के अनुसार सीएमजी उक्त संस्थाओं के साथ नियमित सहयोग व्यवस्था स्थापित करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा।

गौरतलब है कि वीटीवी वियतनाम का राष्ट्रीय टीवी स्टेशन है। इसके 11 निःशुल्क सार्वजनिक चैनल हैं, कई घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय सशुल्क चैनल हैं, अखबार और वेबसाइट हैं। वीओवी वियतनाम का राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन है। इसकी 8 रेडियो फ्रीक्वेंसी, समाचार पत्र और वेबसाइट हैं। वहीं, वियतनाम न्यूज और प्रचार कॉलेज वियतनाम का एकमात्र केंद्र स्तरीय मीडिया प्रोफेशनल कॉलेज है, जो नीति अनुसंधान में थिंक टैंक की भूमिका निभाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें