Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

यहूदी विरोधी धमकियों के बाद Cornell University ने रद्द की कक्षाएं

November 3, 2023

यहूदी विरोधी धमकियों के बाद Cornell University ने रद्द की कक्षाएं

न्यूयॉर्कः प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय (Cornell University) ने कहा है कि एक छात्र पर परिसर में यहूदी लोगों के खिलाफ ऑनलाइन धमकी पोस्ट करने का आरोप लगने के बाद उसने कक्षाएं रद्द कर दीं। आइवी लीग संस्थान के एक प्रवक्ता ने कहा, कि ‘पिछले कुछ हफ्तों के असाधारण तनाव को देखते हुए‘ शुक्रवार को कोई कक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फैकल्टी और गैर-जरूरी कर्मचारियों को भी काम से छूट दी जाएगी।

21 वर्षीय कॉर्नेल जूनियर पैट्रिक दाई को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर ‘किसी को मारने या घायल करने की धमकी भरा पोस्ट करने‘ का आरोप लगाया गया। अभियोजकों ने कहा कि दाई ने एक ऑनलाइन चर्चा मंच पर पोस्ट प्रकाशित की, इसमें उसने कॉर्नेल के यहूदी छात्रों को मारने और घायल करने की धमकी दी हैं। दाई ने यह भी धमकी दी कि वह यहूदी लोगों को गोली मारने के लिए ‘परिसर में एक असॉल्ट राइफल लाएगा‘। घटना के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने तुरंत एक सुरक्षा के लिए पुलिस भेजी। कॉर्नेल की अध्यक्ष मार्था पोलाक ने गुरुवार को एक बयान में कहा, कि ‘हम कॉर्नेल में यहूदी विरोधी भावना को बर्दाश्त नहीं करेंगे; हम नस्लवाद या इस्लामोफोबिया सहित किसी भी रूप की नफरत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।‘

इस सप्ताह की शुरुआत में, जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन ने इजराइल-हमास संघर्ष के मद्देनजर देश भर के कॉलेज परिसरों में यहूदी विरोधी घटनाओं के खतरनाक संकट से निपटने के उद्देश्य से नई कार्रवाइयों की घोषणा की हैं। जाे बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि वह यहूदी विरोधी भावना के बढ़ने से ‘बहुत‘ चिंतित हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक प्रेस वार्ता में कहा, कि ‘कॉर्नेल के छात्रों और देश भर के परिसरों में, हम इन खतरों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।‘

कांग्रेस की सुनवाई में अपनी गवाही में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका में यहूदी समुदाय के लिए खतरे ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रहे हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि न्याय विभाग की सामुदायिक संबंध सेवा यहूदी, मुस्लिम, अरब और अन्य प्रभावित समुदायों को सहायता प्रदान कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें