Site icon Dainik Savera Times

गिनी-बिसाऊ में तख्तापलट; राष्ट्रपति गिरफ्तार, सैनिकों ने दी जानकारी

बिसाऊ (गिनी-बिसाऊ): गिनी-बिसाऊ में राष्ट्रीय चुनावों के तीन दिन बाद सेना ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सैनिकों ने सरकारी टैलीविजन पर तख्तापलट की घोषणा की। दोपहर राष्ट्रपति भवन के पास गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी थीं। फ्रांस के समाचार आउटलेट जून अफ्रीका ने राष्ट्रपति उमारो सिस्सोको एम्बालो के हवाले से बताया कि सेना प्रमुख ने तख्तापलट किया है और उन्हें (राष्ट्रपति) गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ्रांसीसी टैलीविजन नैटवर्क से उन्होंने कहा कि मुझे पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय और सार्वजनिक व्यवस्था की बहाली के लिए गठित उच्च सैन्य कमान के प्रवक्ता दिनिस एन चमा ने एक बयान में कहा कि शीर्ष सैन्य कमान ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक व्यवस्था की बहाली के लिए तुरंत राष्ट्रपति को पद से हटाने और गिनी-बिसाऊ गणराज्य की सभी संस्थाओं को अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: IND vs WI: 43 साल से ईडन पर नहीं जीता वेस्टइंडीज, क्या बदलेगा इतिहास? 

Exit mobile version