Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग दंपति ने कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी और राजमाता मोनिनेथ से मुलाकात की

February 24, 2023

शी चिनफिंग दंपति ने कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी और राजमाता मोनिनेथ से मुलाकात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने 24 फरवरी को पेइचिंग में त्याओय्वीथाई राजकीय अतिथि गृह में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी और राजमाता नोरोडोम मोनिनेथ सिहानोक से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने दोनों अतिथियों का चिकित्सीय परीक्षण और स्वास्थ्य लाभ के लिए पेइचिंग आने का स्वागत किया और कहा कि 65 साल पहले चीन और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, अंतरराष्ट्रीय स्थिति चाहे कितनी भी बदल जाए, दोनों देशों के बीच दोस्ती हमेशा बनी रही है, और चीन-कंबोडिया संबंध अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए एक मॉडल बन गए हैं। राजा और राजमाता चीन में सुधार और विकास के गवाह हैं, हमेशा चीन के विकास की परवाह करते हैं और चीनी जनता के अच्छे मित्र हैं। राजमाता मोनिनेथ ने चीन-कंबोडिया मैत्रीपूर्ण कार्यों के लिए विशेष योगदान दिया। हमें दोनों देशों के बीच दोस्ती को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ने देना, और चीन-कंबोडिया साझा भाग्य समुदाय में नया अध्याय जोड़ना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन नए युग में नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, शांतिपूर्ण विकास, सहयोग और उभय जीत का पालन करता है। चीन कंबोडिया के साथ सहयोग करना, कंबोडिया के निर्माण का समर्थन करना, चीन-कंबोडिया साझा भाग्य वाले समुदाय की स्थापना में तेजी लाना चाहता है, ताकि कंबोडियाई लोगों को ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके। राजा सिहामोनी और राजमाता मोनिनेथ ने कहा कि लंबे समय से चीन ने कंबोडिया को निस्वार्थ मदद और समर्थन दिया है, जिसके लिए कंबोडियाई पक्ष तहेदिल से आभारी है। वे चीन के विकास पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और चीन की उपलब्धियों से बेहद खुश हैं। कंबोडियाई पक्ष राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित “बेल्ट एंड रोड” पहल और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा की सराहना करता है। साथ ही, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ से लाभ उठाकर चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, और कंबोडिया-चीन पारंपरिक दोस्ती को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ने देना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें