वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप को आपराधिक मुकदमे से आंशिक छूट देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एक ‘खतरनाक मिसाल’ बताया है। ट्रम्प द्वारा सोमवार को अदालत के फैसले को लोकतंत्र के लिए ‘बड़ी जीत’ बताने के बाद श्री बाइडेन ने कहा कि फैसले ने कानून के शासन को कमजोर कर दिया है और यह अमेरिकियों के लिए एक भयानक अन्याय है।
ट्रम्प पर अदालत का फैसला कानून के शासन को कमजोर करने वाला: Joe Biden

