Site icon Dainik Savera Times

चीन में 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक Covid-19 से हुई 60 हजार लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के देश के अस्पतालों में पिछले 30 दिनों में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश के अस्पतालों में आठ दिसंबर से 12 जनवरी तक कोविड-19 के कारण 59,938 लोगों की मौत हुई है। चीन सरकार ने महामारी-रोधी कदमों को अचानक हटाने के बाद दिसंबर की शुरुआत में कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया था। चीन ने दैनिक आधार पर कोविड आंकड़े देना बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यहां कहा कि देश में शायद सबसे तेज गति से वायरस फैला है और हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं।

Exit mobile version