Site icon Dainik Savera Times

सीपीसी केंद्रीय समिति ने गैर-पार्टी सदस्यों के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने के सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रस्ताव पर विभिन्न लोकतांत्रिक दलों के केंद्रीय नेताओं, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य महासंघ और गैर-पार्टी सदस्यों के प्रतिनिधियों की राय और सुझावों को सुनने के लिए गैर-पार्टी सदस्यों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव शी चिनफिंग ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास की योजना बनाते समय, हमें मूलतः समाजवादी आधुनिकीकरण को प्राप्त करने के लक्ष्य पर ही ध्यान केन्द्रित करना होगा, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्थिति को गहराई से समझना होगा, उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूती से बढ़ावा देना होगा, आम समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाना होगा, और पूरे देश में सभी जातीय समूहों के लोगों और पूरी पार्टी को एकजुट करना होगा और एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प को बढ़ावा देने के महान कार्य के लिए प्रयास करना होगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य ली छ्यांग, वांग हूनिंग, छाई छी और तिंग शुएशांग ने इस संगोष्ठी में भाग लिया।संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक के बाद एक भाषण दिया। उन्होंने शी चिनफिंग के केंद्र वाले सीपीसी केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास में प्राप्त उपलब्धियों की अत्यधिक प्रशंसा की और राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के विचारों से सहमति व्यक्त की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version