Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी नियति को सभी देशों के लोगों की नियति से जोड़ती है सीपीसी : शी चिनफिंग

March 16, 2023

अपनी नियति को सभी देशों के लोगों की नियति से जोड़ती है सीपीसी : शी चिनफिंग

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 15 मार्च को पेइचिंग में आयोजित सीपीसी और विश्व राजनीतिक दलों के बीच उच्च स्तरीय संवाद में “हाथ में हाथ डालकर आधुनिकीकरण के रास्ते पर चलें” नाम पर एक मुख्य भाषण दिया। उन्होंने बल देकर कहा कि आधुनिकीकरण से जुड़े सिलसिलेवार मामलों पर राजनीतिक पार्टी को आधुनिकीकरण प्रक्रिया का नेतृत्व करने और बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में जवाब देने की जिम्मेदारी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा अपनी नियति को सभी देशों के लोगों की नियति से जोड़ती है, चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण में प्राप्त नयी उपलब्धियों से विश्व के विकास के लिये नये मौके देने की कोशिश करती है, मानव के आधुनिकीकरण के अध्ययन में नयी सहायता देने की कोशिश करती है, और मानव समाज के आधुनिकीकरण सिद्धांत और अभ्यास के सृजन में नये योगदान देने की कोशिश करती है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि वर्तमान में दुनिया के सामने कई चुनौतियां और संकट पैदा हुए। वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान बहुत मुश्किल है। पारिस्थितिक पर्यावरण निरंतर रूप से बिगड़ रहा है। और मानव समाज की आधुनिकीकरण प्रक्रिया एक बार फिर एक ऐतिहासिक चौराहे पर आ गई है। शी चिनफिंग ने कहा कि आधुनिकीकरण प्राप्त करना चीनी जनता का सपना है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी 100 वर्ष से अधिक समय में चीनी जनता का नेतृत्व करके राष्ट्रीय पुनरुत्थान को प्राप्त करने की बड़ी कोशिश करती रही। यह इतिहास तो आधुनिकीकरण की खोज करने का इतिहास भी है। पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की कोशिश से हमने चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण प्राप्त किया है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत करेगी, वैश्विक विकास व समृद्धि को बढ़ावा देगी। हम विकास के नये पैटर्न का निर्माण करेंगे, लगातार उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेंगे, और बाजार पहुंच में ढील देना जारी रखेंगे। शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करेगी, विश्व शांति व स्थिरता को मजबूत करेगी। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का रास्ता एक शांतिपूर्ण विकास का रास्ता है। हम वार्ता से मतभेदों को दूर करने, सहयोग से संघर्ष का समाधान करने का आह्वान करते हैं। हम दृढ़ता से सभी तरीके वाली आधिपत्य और सत्ता की राजनीति का विरोध करते हैं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपस में सीखने को मजबूत करेगी, मानव सभ्यता की प्रगति को मजबूत करेगी। इसलिये चीन ने वैश्विक सभ्यता पहल पेश की। शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी राजनीतिक दलों के बीच आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करेगी, हाथ में हाथ डालकर आधुनिकीकरण के रास्ते पर आगे चलेगी, और एक साथ मानव साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें