Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत महोत्सव के दौरान चीन में आपराधिक और सार्वजनिक सुरक्षा घटनाओं में आई कमी

February 5, 2025

वसंत महोत्सव के दौरान चीन में आपराधिक और सार्वजनिक सुरक्षा घटनाओं में आई कमी

Criminal and Public Security : 4 फरवरी को चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय से पता चला कि वसंत महोत्सव के दौरान, पूरे चीन के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने जोर से विभिन्न सुरक्षा और स्थिरता रक्षा उपायों को लागू किया, ताकि लोग त्योहार को खुशी और सुरक्षित रूप से मना सकें। 4 फरवरी को शाम पाँच बजे तक, चीन में आपराधिक और सार्वजनिक सुरक्षा घटनाओं की संख्या में क्रमशः 20.9 प्रतिशत और 14.3 प्रतिशत की कमी आई। 4,800 से अधिक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम और 710 बड़े पैमाने पर आतिशबाजी प्रदर्शन सुरक्षित और सुचारू रूप से हुए। और देश भर में सड़क यातायात सुरक्षा की स्थिति आम तौर पर स्थिर रही।

इस वर्ष वसंतोत्सव की आठ दिवसीय छुट्टियों के दौरान, लोग घर लौटने के लिए उत्साहित थे, बड़े पैमाने पर गतिविधियाँ सघन रूप से आयोजित की गईं, और दर्शनीय स्थल लोगों से भरे हुए थे। सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के काम में कई जोखिम और चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने वैज्ञानिक रूप से अपने कार्य की व्यवस्था की, 40 लाख से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया, 74 लाख से अधिक सामुदायिक रक्षा और नियंत्रण बलों को जुटाया, और व्यस्त व्यापारिक जिलों, दर्शनीय स्थल, परिवहन केंद्र जैसे प्रमुख क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में गश्त को मजबूत किया, और छुट्टियों के दौरान अवैध और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और नियंत्रण शक्ति को उन्नत किया, और अच्छी सार्वजनिक सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखी। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें