Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन पुलिस की आलोचना करना गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पड़ा भारी, PM ऋषि सुनक ने किया बर्खास्त

November 13, 2023

लंदन पुलिस की आलोचना करना गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पड़ा भारी, PM ऋषि सुनक ने किया बर्खास्त

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को अपनी गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया है। ब्रिटिश समाचार आउटलेट स्काई न्यूज के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। खबर है कि ब्रेवरमैन की जगह जेम्स क्लेवर्ली को नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सुएला ब्रेवरमैन ने लंदन में पिछले दिनों फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने को लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आलोचना करते हुए एक लेख लिखा था। माना जा रहा है कि यही लेख ब्रेवरमैन पर भारी पड़ गया। इस लेख को लेकर विपक्षी लेबर पार्टी और लोगों ने पुलिस पर दवाब बनाने को लेकर उनकी आलोचना की थी।

 

सुएला ने अपने लेख में लंदन पुलिस पर आरोप लगाया था पुलिस फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत उदार रवैया अपना रही है। ब्रेवरमैन ने UK स्थित समाचार पत्र द टाइम्स में एक लेख लिखा, जहां उन्होंने लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर लंदन में उनके मार्च के दौरान फिलिस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अराजकता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

 

इससे पहले भी सुएला के एक और बयान से हंगामा खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के शहरों में फुटपाथ पर रहने वाले लोग अपनी मर्जी से वहां रहते हैं और ये उनकी लाइफस्टाइल च्वॉइस है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें