Site icon Dainik Savera Times

क्रोएशियाई मंत्री ने जर्मन विदेश मंत्री को जबरदस्ती किया Kiss…Video वायरल होने पर मचा हंगामा

इंटरनेशनल डेस्क: क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रेडमैन ने जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक को सरेआम Kiss कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रेडमैन ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित यूरोपीय संघ के सम्मेलन में एक ग्रुप फोटो के दौरान अचानक जर्मन विदेश मंत्री का गाल चूम कर उन्हें बेहद असहज कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है।


वायरल वीडियो में क्या

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रेडमैन जर्मन विदेश मंत्री एनालेना की तरफ हाथ मिलाने के लिए मुड़ते हैं और फिर उन्हें Kiss कर देते हैं। वीडियो में एनालेना उन्हें रोकती दिख रही हैं। यह घटना तब हुई जब EU शिखर सम्मेलन की एक बैठक के बाद सभी नेता फोटोशूट के लिए जमा हुए थे। क्रोएशियाई विदेश मंत्री की इस हरकत पर क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री जद्रानका कोसोर ने सोशल मीडिया पर रेडमैन की आलोचना की है।

 

कोसोर ने क्रोएशियाई भाषा में लिखा, ‘महिलाओं को जबरदस्ती Kiss करने को भी हिंसा कहा जाता है, है ना?’ वहीं रेडमैन ने इस पर अपनी सफाई दी और उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि दिक्कत क्या हो गई… हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, मैंने जो किया, वह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय नजरिया था।

 

बता दें कि इससे पहले स्पेन के सॉकर चीफ लुईस रुबीयाल्स खिलाड़ी जेन्नी हर्मोसो को Kiss करने को लेकर निशाने पर आ गए थे। लुईस ने महिला वर्ल्ड कप सेरेमनी के दौरान जैन्नी को Kiss किया था जिस पर जैन्नी ने आपत्ति जताई थी। 27 अगस्त को FIFA ने उन्हें पद से बर्खास्त भी कर दिया था।

Exit mobile version