Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cyclone Gabrielle : New Zealand सरकार ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

February 14, 2023

Cyclone Gabrielle : New Zealand सरकार ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के पास रात में भूस्खलन में फंसने के बाद एक दमकलकर्मी लापता हो गया जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल एक अन्य को बचा लिया गया। ऑकलैंड में दो हफ्ते पहले एक भीषण तूफान आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

देश के आपातकालीन प्रंबधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने बताया कि राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में मदद करने और अतिरिक्त संसाधन प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। देश में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई जगह लोगों को घर छोड़ना पड़ा और 60,000 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, सड़के बंद हो गईं तथा बिजली की कटौती की गई।

मैकअनल्टी ने राजधानी वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा, कि यह न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन के लिए एक वास्तविक खतरे के साथ एक प्राकृतिक आपदा है। आपातकाल की घोषणा उन छह क्षेत्रों पर भी लागू होगी जो पहले से ही एक स्थानीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर चुके हैं, यहे क्षेत्र नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें