Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

January 15, 2023

Pakistan में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

इस्लामाबादः पाकिस्तान के क्वेटा में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का प्रयास किया। बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचाया।

बचाव कर्मियों के अनुसार, विस्फोट के बाद एक दंपति और उनके चार बच्चों सहित सभी मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाका सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ, जिससे मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। क्वेटा सहित बलूचिस्तान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें