Site icon Dainik Savera Times

Mumbai के डब्बा वालों ने Maharaja Charles के लिए भेजी ‘पुनेरी पगड़ी’

मुंबई : मुंबई के डब्बा वालों ने लंदन में 6 मई को होने वाले महाराजा चाल्र्स तृतीय के राज्याभिषेक से पहले उन्हें परंपरागत ‘पुनेरी पगड़ी’ और ‘उपरने’ उपहार स्वरूप भेजी हैं। ‘पुनेरी पगड़ी’ 19वीं सदी से प्रचलित परंपरागत पगड़ी है जिसे महाराष्ट्र के पुणो क्षेत्र में गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, वहीं ‘उपरने’ पुरुषों द्वारा परंपरागत समारोहों में कंधे पर डाला जाने वाला दुपट्टा है। डब्बा वाले मुंबई में घरों और रेस्तरांओं से दफ्तर तक लोगों को गर्म खाना पहुंचाते हैं। समय पर खाना पहुंचाने की उनकी यह व्यवस्था दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

मुंबई डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष रामदास करवंदे ने बताया कि इसी हफ्ते उनके कुछ पदाधिकारियों को यहां ब्रिटिश उच्चायोग ने ताज होटल में एक समारोह में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने अधिकारियों को ‘पुनेरी पगड़ी’ और ‘उपरने’ सौंपे। ये अधिकारी इन उपहारों को महाराजा चाल्र्स तृतीय तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें 74 वर्षीय चाल्र्स के राज्याभिषेक समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले अप्रैल 2005 में लंदन में प्रिंस चाल्र्स और कैमिला पार्कर के विवाह समारोह में डब्बावाला संघ के 2 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। तब डब्बा वालों ने महाराष्ट्रियन पगड़ी और 9 गज की साड़ी उपहार में भेजी थी।

Exit mobile version