Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइतोउ उपग्रहों के उपयोग में दैनिक पोजिशनिंग की मात्रा 3 खरब बार से अधिक 

April 27, 2023

पेइतोउ उपग्रहों के उपयोग में दैनिक पोजिशनिंग की मात्रा 3 खरब बार से अधिक 

13वां चीन उपग्रह नेविगेशन वार्षिक सम्मेलन 26 अप्रैल को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। 26 से 28 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की थीम “डिजिटल इकोनॉमी और स्मार्ट नेविगेशन” है, जिसमें उद्घाटन समारोह, शिखर मंच, अकादमिक आदान-प्रदान, उच्च अंत मंच, उपलब्धि एक्सपो, विज्ञान लोकप्रियीकरण आदि खंड शामिल होंगे। 

बताया गया है कि देश-विदेश में उपग्रह नेविगेशन के क्षेत्र में 4 हज़ार से अधिक विशेषज्ञ और विद्वान “विज्ञान और प्रौद्योगिकी” तथा “अनुप्रयोग और औद्योगीकरण” पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। वे डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपग्रह नेविगेशन के अभिनव एकीकरण की संभावना और विशाल क्षमता पर व्यापक रूप से विचार विमर्श करेंगे।

बता दें कि साल 2020 में पेइतोउ 3 वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली को पूरा किया गया और खोला गया, इसके बाद इसका कई उद्योगों में बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया, और यह आर्थिक और सामाजिक विकास को सशक्त बनाने वाली महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति बन गई है। 

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक, 79 लाख से अधिक सड़क संचालन वाहन, 47 हज़ार से अधिक जहाज, और 40 हज़ार से अधिक डाक और एक्सप्रेस डिलीवरी वाहनों ने पेइतोउ प्रणाली का उपयोग किया। इसके साथ ही, मानचित्र सॉफ़्टवेयर द्वारा पेइतोउ उपग्रहों के उपयोग में दैनिक पोजीशनिंग की मात्रा 3 खरब बार से अधिक हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें