Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेटा China के पर्यटन उद्योग की जीवन शक्ति का है गवाह

January 31, 2023

डेटा China के पर्यटन उद्योग की जीवन शक्ति का है गवाह

वसंत त्योहार के दौरान तीन वर्षों तक महामारी से ग्रस्त पर्यटन उद्योग को भी अपना वसंत मिला। चीन के विभिन्न क्षेत्रों के दर्शनीय स्थलों और बाजारों में भीड़-भाड़ देखने को मिली। पर्यटन उद्योग के पुनरुत्थान से उपभोग से जुड़ी मांग भी मुक्त हो गयी है। वसंत त्योहार के सात दिनों की छुट्टियों में चीन के भीतर में कुल 30.8 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा की, जिस में वर्ष 2022 की अपेक्षा 23.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू पर्यटन की आय में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन आंकड़ों के पीछे जीवंत और रंगारंग लालटेन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, जल और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विशेष पर्यटन उत्पाद, वसंत त्योहार मेले और उद्यान पार्टियां आदि विशेष गतिविधियां शामिल हुई हैं। चीनी राष्ट्रीय कर विभागों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वसंत त्योहार के दौरान पर्यटन एजेंसियों तथा संबंधित सेवाओं का बिक्री राजस्व साल-दर-साल 1.3 गुना बढ़ा। व्यक्तिगत सेवा प्रदान करने वाली होमस्टे सेवाएं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें