Site icon Dainik Savera Times

बंदूक के बल पर मां के सामने बेटी से सामूहिक दुष्कम

बहावलपुर (पाकिस्तान): नाबालिगा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बहावलपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर खानकाह शरीफ इलाके में 2 आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की से उसकी मां के सामने ही दुष्कर्म कर डाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची की मां के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्त्ता ने कहा कि उसका पति लाहौर गया था और वह बच्चों के साथ रहती है। शनिवार रात संदिग्ध ने अपने अज्ञात साथी के साथ उसके घर में घुसकर उसे प्रताड़ित किया और बंदूक की नोक पर उसकी बेटी से बलात्कार किया। मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गए।

Exit mobile version