Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हुई

काबुल: अफगानिस्तान के हेरात और अन्य पश्चिमी प्रांतों में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए। प्रभावित प्रांतों में हेरात के अलावा बदगीस और फराह भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले कहा था कि बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं।

Exit mobile version