Site icon Dainik Savera Times

ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुई , 125 लोग लापता

साओ पाउलो :- दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में मौसम की अब तक की सबसे बड़ी मार के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 पर पहुंच गई है। सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, 125 लोग अब भी लापता हैं जबकि छह लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रांत में पिछले दो सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश हुई है जिससे बाढ़ और बड़ी मात्रा में कीचड़ के बहकर आने की स्थिति बनी है। प्रांतीय राजधानी पोर्टो एलेग्रे सहित 446 शहरों से लोगों को निकाला गया है।

पोर्टो एलेग्रे में गुआइबा नदी का तटबंध टूट चुका है और आधे से ज्यादा शहर जलमग्न हो चुका है। प्रांत में 29 अप्रैल से 12 मई तक लगातार बारिश हुई है जिससे बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा। रविवार तक 6,18,550 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी अर्जेंटीना और उरूगवे की सीमा के पास स्थित दक्षिणी प्रांत में बारिश जारी रहने की बात कही है। गवर्नर एदुआर्दो लिते ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाढ़ के बाद प्रांत के पुनर्नर्मिाण के लिए करीब 3.7 अरब डॉलर की जरूरत होगी।

Exit mobile version