Site icon Dainik Savera Times

जोहान्सबर्ग में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हुई

जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहानसबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हो गयी, जबकि 43 अन्य लोग घायल हैं। यह जानकारी जोहानसबर्ग आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मलाउदज़ी ने गुरुवार को दी। इससे पहले दिन में न्यूज 24 पोर्टल ने कहा था कि जोहानसबर्ग की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य लोग घायल हो गये या झुलस गए।

श्री मलाउदज़ी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि ताजा सूचना के अनुसार 63 शव बरामद हो चुके हैं और 43 लोग घायल हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।श्री मलाउदज़ी ने स्पूतनिक से पहले कहा था कि आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने एक्स पर यह भी कहा कि अग्निशमन और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

Exit mobile version