Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई राज्य के माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों का आकंड़ा पहुंचा 80 के पार

August 13, 2023

हवाई राज्य के माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों का आकंड़ा पहुंचा 80 के पार
लहैनाः अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग में कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह जंगल में आग लगने की सबसे घातक घटना है। इससे पहले उत्तरी कैलिफोíनया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ‘कैम्प फायर’ नाम से जाना जाता है।
इससे पूर्व 1918 में मिनेसोटा के कार्लटन काउंटी के वनों में लगी आग में हजारों घर जल कर राख हो गए थे और सैंकड़ों लोगों की जान गई थी। इसे ‘क्लोक्वेट फायर’ के तौर पर जाना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी माउई के कानापाली में शुक्रवार शाम को आग भड़क गई थी लेकिन अधिकारियों ने इसे बुझाने में कामयाबी हासिल की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें