Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हुई

May 28, 2024

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हुई

पोर्ट मोरेस्बी: प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हो गयी है।
राष्ट्रीय आपदा केंद्र (एनडीसी) ने इसकी पुष्टि की है। पापुआ न्यू गिनी में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र (संरा) प्रवासन एजेंसी को सोमवार को इस आपदा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि पोरगेरा खदान का मुख्य राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। स्थिति खराब है, क्योंकि भूस्खलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे बचाव दल और जीवित बचे लोगों दोनों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि एक संयुक्त सरकारी टीम ने रविवार को प्रभावित गांव का निरीक्षण किया और तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए एंगा की प्रांतीय सरकार को 5,00,000 किना (लगभग 128,796 अमेरिकी डॉलर) का चेक प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें