Site icon Dainik Savera Times

फिलीपींस में तूफान और बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई

मनीला: फिलीपींस में गेमी तूफान और भीषण बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि फिलीपींस की राजधानी मनीला में 11 लोगों की मौत हुई, कैलाबरज़ोन क्षेत्र में 12 और सेंट्रल लूज़ोन में 10 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक तेल टैंकर का चालक दल भी शामिल है जो गुरुवार को बाटन प्रांत में डूब गया था। मौतों का कारण मुख्य रूप से डूबना, भूस्खलन, पेड़ गिरना और करंट लगना रहा है।

Exit mobile version