Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉस्को आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुई

March 23, 2024

मॉस्को आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुई

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। रूस की जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं आतंकवादी हमले स्थल – मॉस्को ओब्लास्ट में क्रोकस सिटी हॉल से मलबे को हटाने का काम जारी था क्योंकि वहां से और शव पाये गये थे। प्रारंभिक निरीक्षण के बाद समिति ने कहा कि आतंकवादियों ने कॉन्सर्ट हॉल में छोड़े गए गोला-बारूद के साथ-साथ स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया।

समिति ने कहा कि बैलिस्टिक, जेनेटिक और फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है। समिति ने यह भी कहा है कि यह भी स्थापित हो गया है कि आतंकवादियों ने परिसर में आग लगाने के लिए ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया था। रूस की खुफिया एजेंसियों ने मास्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हमले के मामले की जांच के संबंध में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें चार आतंकवादी बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी क्रोकस सिटी हॉल हमले में सीधे तौर पर शामिल थे। समिति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क क्षेत्र में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें