Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुस में ईंधन डिपो विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 170

September 29, 2023

रुस में ईंधन डिपो विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 170

मॉस्को : रूस के नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में सोमवार को हुए ईंधन डिपो विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को स्थानीय आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 170 शव और अवशेष पाए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अवशेषों को डीएनए पहचान के लिए आर्मेनिया ले जाया जाएगा, बचाव अभियान जारी रहेगा। स्थानीय रिपोटरें के अनुसार, नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में सोमवार को एक ईंधन डिपो में विस्फोट हो गया, जिससे सैकड़ों लोग हताहत हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें