Site icon Dainik Savera Times

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,356 हुआ

गाजा: गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,356 हो गयी है। हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली हमलों में 51 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और 75 अन्य घायल हुए है। सात अक्टूबर 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,356 और घायलों की तादाद 77,368 हो गयी है।

Exit mobile version