Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के “सेंट्रल वाटर टावर” के रूप में छिनलिंग पर्वत की रक्षा

February 13, 2023

China के “सेंट्रल वाटर टावर” के रूप में छिनलिंग पर्वत की रक्षा

1 फरवरी, 2019 को पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन ने साल 2019 से हर साल 15 फरवरी को “शीआन पारिस्थितिक दिवस” ​​​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। नीला आकाश, स्वच्छ जल और उपजाऊ भूमि पर ध्यान केंद्रित करते हुए शीआन वैज्ञानिक रूप से विषय की स्थापना, गतिविधियों का आयोजन और प्रचार करता है, जो पारिस्थितिकी की अवधारणा को लोगों के दिलों में गहराई से स्थापित करने, हरित जीवन को एक आदत बनाने और एक सुंदर शीआन के निर्माण में उचित योगदान देने को बढ़ावा देगा। छिनलिंग पर्वत मध्य चीन में स्थित है, जो एक महत्वपूर्ण उत्तर-दक्षिण विभाजन रेखा है। इसे “नेशनल सेंट्रल पार्क” या “सेंट्रल वाटर टावर” के रूप में जाना जाता है। छिनलिंग पर्वत जलवायु को विनियमित करना, जल और मिट्टी का संरक्षण, जल स्रोतों का संरक्षण, जैव विविधता को बनाए रखना आदि भूमिका निभाता है और चीन का एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक सुरक्षा अवरोधक है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने छिनलिंग पर्वत के पारिस्थितिक संरक्षण को मजबूत करने के लिए कई बार महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अप्रैल 2020 में, शी चिनफिंग ने छिनलिंग पर्वत के पारिस्थितिक संरक्षण का निरीक्षण करने के लिए शैनशी प्रांत का दौरा करते हुए कहा कि छिनलिंग पर्वत चीन का “सेंट्रल वाटर टावर” कहलाता है, जिन पर चीनी राष्ट्र के पूर्वज अस्तित्व और प्रजनन के लिए निर्भर थे और चीनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। चीनी राष्ट्र की दीर्घायु सुनिश्चित करने, “दो शताब्दी” लक्ष्यों को साकार करने और सतत विकास को प्राप्त करने के लिए छिनलिंग पर्वत के पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करना महान और दूरगामी महत्व है।

छिनलिंग पर्वत का क्षेत्रफल चीन कुल भूमि क्षेत्र का 0.06 प्रतिशत हिस्सा है। आकड़ों के मुताबिक, यहां वन क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में लगभग 10 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसने पूरे चीन में प्राकृतिक वनों की वृद्धि में 3 प्रतिशत का योगदान दिया है। वर्तमान में छिनलिंग पर्वत क्षेत्र के 99 प्रतिशत से अधिक भागों में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता उत्कृष्ट है। इस के अलावा, जैव विविधता में प्रचुर होने के नाते छिनलिंग को “प्राकृतिक संग्रहालय” के रूप में जाना जाता है। यहां संरक्षित पौधों की 4,000 से अधिक प्रजातियां फल-फूल रही हैं और 32 प्रकार के प्रमुख संरक्षित जंगली जानवर आराम से रहते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें