Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

NATO मुख्यालय में बुलाई गई 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक, होगी यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा 

April 10, 2025

NATO मुख्यालय में बुलाई गई 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक, होगी यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा 

ब्रसेल्स: ब्रिटेन और फ्रांस ने बृहस्पतिवार को लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है, जिसका उद्देशय़ रूस के साथ किसी भी भावी शांति समझौते की निगरानी के लिए, यूक्रेन में सेना तैनात करने की योजना पर चर्चा करना है।

-रक्षा मंत्रियों की होगी पहली बैठक

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) मुख्यालय में होने वाली यह बैठक तथाकथित गठबंधन में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक होगी। पिछले सप्ताह वरिष्ठ ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों ने कीव की यात्र की थी, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इसमें नेताओं के बीच पहले हुई बैठक में हुए समझौते को मूर्त रूप देने पर काम किया जाएगा।

-बैठक में भाग नहीं लेगा अमेरिका 

अमेरिका इस बैठक में भाग नहीं लेगा। शुक्रवार को, यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जुटाने के लिए लगभग 50 देशों के प्रतिनिधि नाटो मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन और जर्मनी करेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के इसमें भाग लेने की उम्मीद नहीं है।

यूक्रेन सरकार के अधिकारियों और सैन्य वेिषकों ने कहा है कि रूसी सेनाएं कीव पर दबाव बढ़ाने और युद्ध विराम वार्ता में क्रेमलिन की स्थिति को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में यूक्रेन में एक नया सैन्य आक्रमण शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की BKI आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें