Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी का दौरा किया

February 24, 2025

चीनी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी का दौरा किया

चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन कमेटी ने 24 फरवरी को चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग, बवेरिया और अन्य स्थानों का दौरा किया और तीन दिवसीय आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान गतिविधि को अंजाम दिया, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के बीच संचार और आदान-प्रदान को मजबूत किया गया और व्यावहारिक सहयोग को गहरा किया गया।

बताया गया है कि इस प्रतिनिधिमंडल में लगभग 30 कंपनियां और उद्योग संघ शामिल हैं, जो वित्त, परिवहन, ऑटोमोबाइल विनिर्माण, कृषि, मशीनरी विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स बुद्धिमान उपकरण, ऊर्जा और खनिज, सूचना और संचार, नई ऊर्जा और चिकित्सा स्वास्थ्य जैसे उद्योगों को कवर करते हैं। चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन कमेटी के अध्यक्ष रेन होंगपिन चीनी उद्यमियों का नेतृत्व करते हुए बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य सरकार व बवेरियन राज्य सरकार के अधिकारियों, तथा बॉश, डेमलर, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और वेकर केमी जैसी जर्मन कंपनियों के प्रमुखों के साथ व्यापक और गहन आदान-प्रदान करेंगे, तथा चीन-जर्मनी आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच और तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो की संवर्धन बैठक जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे।

हाल के वर्षों में चीन-जर्मनी संबंधों ने अच्छी विकास गति बनाए रखी है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग निरंतर गहरा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की जर्मनी यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार, ऑटोमोबाइल विनिर्माण, मशीनरी विनिर्माण, नई ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निहित शक्ति का विकास करेंगे, दोनों पक्षों के उद्यमों के बीच वार्ता और आदान-प्रदान का आयोजन करेंगे, आपसी लाभ और जीत-जीत के परिणामों का विस्तार करेंगे, चीन-जर्मनी औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के गहन एकीकरण को बढ़ावा देंगे और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें