Site icon Dainik Savera Times

इस देश में डेंगू का कहर, सामने आए करीब 1 लाख नए मामले

हनोईः वियतनाम में इस साल की शुरुआत से अब तक डेंगू के 99,639 मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक पिछले सप्ताह की तुलना में पिछले सप्ताह डेंगू के नए मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन राजधानी हनोई में संक्रमण संख्या में गिरावट का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। सितंबर 2023 के अंत से हनोई में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

यहां प्रति सप्ताह लगभग 2,500-2,600 मामले सामने आए हैं, जो सितंबर के पहले सप्ताह की तुलना में 1.5 गुना की वृद्धि है। इस साल की शुरुआत से राजधानी में डेंगू के 20,548 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

देश भर में डेंगू के मामलों की संख्या में कमी आई है, जबकि हनोई के उत्तर में जटिल मौसम के कारण वृद्धि देखी गई है।वियतनाम समाचार एजेंसी ने चिकित्सा विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि बारिश के बाद लंबे समय तक गर्मी ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारी में वृद्ध कर दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः नेशनल पार्क में बड़ा हादसा, 6 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

Exit mobile version