Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 अप्रैल में दबाव के बावजूद चीन का आर्थिक विकास स्थिर बना रहा

May 19, 2025

2025 अप्रैल में दबाव के बावजूद चीन का आर्थिक विकास स्थिर बना रहा

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 19 मई को जारी आंकड़ों से पता चला कि इस अप्रैल में बड़े बाहरी प्रभाव और घरेलू कठिनाइयों के दबाव के बावजूद चीन का आर्थिक विकास स्थिर बना रहा। इस अप्रैल में चीनी उद्योग का अतिरिक्त मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 6.1 प्रतिशत बढ़ा, जिस में साजो-सामान उद्योग और हाई टेक विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य अलग-अलग तौर पर 9.8 प्रतिशत और 10 प्रतिशत बढ़ा।

इस अप्रैल में चीन के सेवा उद्योग का उत्पादन सूचकांक गतवर्ष के अप्रैल से 6 प्रतिशत बढ़ा। सामाजिक उपभोग वस्तुओं की फुटकर बिक्री की कुल रकम 37 ख़रब 17 अरब 40 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 5.1 प्रतिशत बढ़ी। 2025 की जनवरी से अप्रैल तक किसान परिवारों को छोड़कर अचल संपत्ति में निवेश 147 खरब 2 अरब 40 करोड़ युवान रहा, जो गतवर्ष से 4 प्रतिशत बढ़ा।

इस अप्रैल में वस्तुओं के आयात-निर्यात की कुल रकम 38 ख़रब 39 अरब 10 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 5.6 प्रतिशत बढ़ी। इसमें निर्यात 9.3 प्रतिशत बढ़ा,जबकि आयात 0.8 प्रतिशत बढ़ा। 2025 की जनवरी से अप्रैल तक चीनी शहरों व कस्बों में बेरोजगारी की दर 5.2 प्रतिशत रही,जो साल दर साल बराबर थी।

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अगले चरण में चीन दृढ़ता से अपने कार्य का बखूबी अंजाम देगा और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेगा और रोजगार, उद्यम, बाजार व अनुमान स्थिर करने पर खास जोर लगाएगा ताकि गुणवत्ता विकास और सतत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिले।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें