Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

परंपरागत वस्तुओं से लेकर “तीन नई वस्तुओं” तक: लिज़ी थलीय बंदरगाह में चीन-नेपाल व्यापार का विकास

January 24, 2026

परंपरागत वस्तुओं से लेकर “तीन नई वस्तुओं” तक: लिज़ी थलीय बंदरगाह में चीन-नेपाल व्यापार का विकास

कड़ाके की ठंड में, समुद्र सतह से 4,772 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लिज़ी बंदरगाह उजाला होते ही चहल-पहल से भर उठता है। सुबह 10 बजे, संयुक्त निरीक्षण भवन में घरेलू स्तर पर निर्मित नई ऊर्जा से चलने वाले वाहनों की कतारें बाहर निकलने की प्रतीक्षा में लगी रहती हैं, जबकि कुछ साल पहले तक यहाँ भेड़ों की लंबी कतारें हुआ करती थीं।

लिज़ी बंदरगाह शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के शिगाज़े शहर के चोंगपा काउंटी में स्थित है और दक्षिण में नेपाल के मुस्तांग काउंटी से सटा हुआ है। 13 नवंबर, 2023 को खोला गया लिज़ी बंदरगाह शीत्सांग में आधिकारिक तौर पर खोला गया चौथा भूमि बंदरगाह है। 6 सितंबर, 2025 को इस बंदरगाह और शिगाज़े अंतर्राष्ट्रीय भूमि बंदरगाह ने संयुक्त सीमा शुल्क निकासी शुरू की, और उस महीने निर्यात मूल्य 10 करोड़ युआन से अधिक हो गया।

वर्तमान में, इस बंदरगाह में त्वरित सीमा शुल्क निकासी से चीन और नेपाल के बीच व्यापार संरचना के उन्नयन को बढ़ावा मिलता है। पहले, बंदरगाह से होने वाला निर्यात मुख्य रूप से जीवित भेड़ और खनिज नमक जैसे प्राथमिक उत्पादों का था। अब, “तीन नई वस्तुएं” (नव ऊर्जा वाहन, लिथियम बैटरी और फोटोवोल्टिक उत्पाद तीनों सहित) और बड़ी मशीनरी जैसे उच्च मूल्यवर्धित उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

शीत्सांग में विदेशी व्यापार कंपनी के प्रमुख तावा ने कहा कि लिज़ी सीमा चौकी से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक की सड़क समतल और चिकनी है, और बारिश के मौसम से कम प्रभावित होती है, जिससे परिवहन लागत में काफी बचत होती है।

शीत्सांग की राजधानी ल्हासा के सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में लिज़ी बंदरगाह ने 75.4 करोड़ युआन मूल्य के 13,710 टन आयात और निर्यात माल की निगरानी की, पूरे वर्ष में बंदरगाह ने लगभग 46,000 आने-जाने वाले यात्रियों का निरीक्षण भी किया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 50% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

नेपाली व्यापारी तुनचू त्सेरिंग लगभग हर दिन सीमावर्ती व्यापार बाजार में एक स्टॉल लगाते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे परिवार की आमदनी पहले बहुत कम थी, लेकिन अब जब मैंने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है, तो मुझे खाने-पीने की चिंता नहीं करनी पड़ती।”

लिज़ी बंदरगाह पर देखा गया कि नव-निर्मित सीमा व्यापार बाजार में एक चमकदार और पारदर्शी कांच की छत है, जहां प्रत्येक व्यापारी के लिए एक निश्चित स्टॉल है, पानी और बिजली की पूरी सुविधा उपलब्ध है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में इस चौकी पर सीमा व्यापार की मात्रा 73 लाख 57 हज़ार युआन तक पहुंच गई।

वर्तमान में, सहायक सुविधाओं और सेवा क्षमताओं में निरंतर सुधार के साथ-साथ, समुद्र सतह से 4,772 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह लिज़ी बंदरगाह एक भौगोलिक निर्देशांक से चीन और नेपाल को जोड़ने वाले एक व्यापारिक केंद्र बन गया है, और लोगों को समृद्ध बनाने तथा सीमा क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के एक विकास मंच में परिवर्तित हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें