Site icon Dainik Savera Times

चीन में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास से दुनिया को मिलेगा नए अवसर

हाल ही में आयोजित चीनी आर्थिक सम्मेलन में कहा गया है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के साथ निगरानी स्तर को उन्नत किया जाना चाहिए। प्लेटफार्म उद्यमों को अग्रणी विकास, रोजगार बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने में सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, वैश्विक औद्योगिक संरचना और वितरण के समायोजन में उत्पन्न होने वाले अवसरों को समझकर नए क्षेत्रों का विस्तार किया जाना चाहिए।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2012 से 2021 तक चीन में आर्थिक मात्रा 110 खरब युआन से बढ़कर 450 खरब युआन तक हो गई। जीडीपी में डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुपात 21.6 प्रतिशत से बढ़कर 39.8 प्रतिशत हो गया। चीन में दुनिया में सबसे बड़े और सबसे आधुनिक नेटवर्क बुनियादी संस्थापनों का निर्माण पूरा हो गया है। 5जी बेस स्टेशनों की संख्या 17 लाख तक पहुंच गई है और 5जी मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या 42 करोड़ के पार हो चुकी है। उद्योग, ऊर्जा, चिकित्सा, परिवहन, शिक्षा और कृषि में बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से उपयोग किया जा रहा है।इसके साथ, चीन ने डिजिटल शासन के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग में सक्रियता से भाग लिया है और विश्व डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version