ढाका: हजरत शाहजालाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर बांग्लादेश से आने-जाने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है।
चारों ओर धुआं और आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्गो टर्मिनल से घना काला धुआं और तेज़ लपटें उठती देखी गईं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास के इलाकों से भी धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा था। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।
आग लगने के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। हवाई अड्डा प्रशासन और फायर सर्विस विभाग ने कहा है कि प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है, उसके बाद ही विस्तृत जांच शुरू की जाएगी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टर्मिनल में रखे गए माल और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
#WATCH | A fire breaks out at the cargo terminal of Hazrat Shahjalal International Airport in Dhaka, Bangladesh. All flights suspended. More details awaited.
Visuals from the area. pic.twitter.com/ZHnvYFAxnR
— ANI (@ANI) October 18, 2025
सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के रास्ते सील
अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट के सभी प्रवेश मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यात्रियों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट की ओर रुख न करें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: Donald Trump का फिर टैरिफ धमाका: 25% टैक्स का दिया झटका, जानें कौनसे सेक्टर चपेट में?
स्थिति पर प्रशासन की नजर
बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबद्ध एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने एयरपोर्ट क्षेत्र में भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

