Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिंग श्वेएश्यांग ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग से मुलाकात की

December 16, 2025

डिंग श्वेएश्यांग ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग से मुलाकात की

15 दिसंबर को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेएश्यांग ने चीन के छोंगछिंग शहर में सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग पर चीन-सिंगापुर संयुक्त समिति की 21वीं बैठक, चीन-सिंगापुर सूचो औद्योगिक पार्क संयुक्त संचालन परिषद की 26वीं बैठक, चीन-सिंगापुर थ्येनचिन इको-सिटी संयुक्त संचालन परिषद की 17वीं बैठक और चीन-सिंगापुर (छोंगछिंग) रणनीतिक अंतर्संबंध प्रदर्शन परियोजना संयुक्त संचालन परिषद की 9वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।

ये भी पढ़ें: ‘कोई भी इस कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा’, UGC विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

बैठक के दौरान, डिंग श्वेएश्यांग ने कहा कि चीन-सिंगापुर संबंधों के दीर्घकालिक स्थिर विकास को दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन और सही राजनीतिक दिशा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प से लाभ हुआ है। दोनों पक्षों को आपसी विश्वास को मजबूत करना जारी रखना चाहिए, एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए और चीन-सिंगापुर के मैत्रीपूर्ण संबंधों और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के स्थिर और दीर्घकालिक विकास को सुनिश्चित करना चाहिए। 

गान किम योंग ने कहा कि सिंगापुर चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है, “थाइवान की स्वतंत्रता” का विरोध करता है और द्विपक्षीय संबंधों के अधिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी स्तरों पर चीन के साथ घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: India-EU FTA से लग्जरी कार खरीदारों की मौज, मर्सिडीज-BMW से रेंज रोवर तक होंगी सस्ती

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें