Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिंग श्वेएश्यांग ने वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के सीईओ से मुलाकात की

January 9, 2026

डिंग श्वेएश्यांग ने वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के सीईओ से मुलाकात की

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेएश्यांग ने 9 जनवरी को चीन की राजधानी पेइचिंग में वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ रॉबर्ट ए बॉब इगर से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आज के Latest Rate

इस मौके पर डिंग श्वेएश्यांग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था विश्व अर्थव्यवस्था से गहराई से जुड़ी हुई है, और चीन जितना बेहतर विकास करेगा, सभी पक्षों को उतना ही अधिक लाभ होगा। चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नई उपलब्धियां हासिल की गई हैं और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में अगले पांच वर्षों में चीन के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। हम उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से बढ़ावा देंगे, उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करेंगे और व्यापारिक वातावरण को निरंतर अनुकूल बनाएंगे। हम डिज्नी सहित सभी देशों की कंपनियों का चीन में निवेश जारी रखने, चीन में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने, चीन के आधुनिकीकरण में सक्रिय रूप से भाग लेने, चीन के अवसरों को साझा करने और अधिक विकास हासिल करने के लिए स्वागत करते हैं।

इगर ने कहा कि डिज्नी को चीन के विकास पर पूरा भरोसा है और वह अमेरिका और चीन के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बेहतर ढंग से बढ़ावा देने के लिए चीन में अपना निवेश बढ़ाना जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें: ISRO का PSLV-C62 मिशन हुआ असफल, वी. नारायणन बोले- हम डेटा का एनालिसिस कर रहे

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें