Site icon Dainik Savera Times

डाक्टरों ने व्यक्ति के पेट से निकाली वोडका की बोतल

काठमांडू: नेपाल में डाक्टरों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर उसके पेट से वोडका की बोतल निकाली। रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोडका की बोतल मिली। 5 दिन पहले उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाल ली गई। बोतल से उसकी आंत फट गई थी, जिसके कारण मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी। लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी हो। रौतहट पुलिस ने घटना के सिलसिले में शेख समीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने कहा कि हमें समीम पर शक है, इसलिए हमने उसे हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं। रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर ने कहा, नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।

Exit mobile version