Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोहा एक्सपो आधिकारिक तौर पर आम लोगों के लिए खुला

October 4, 2023

दोहा एक्सपो आधिकारिक तौर पर आम लोगों के लिए खुला

स्थानीय समयानुसार 3 अक्टूबर को, वर्ष 2023 दोहा विश्व बागवानी एक्सपो आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोला गया। 2 अक्टूबर को दोहा में विश्व बागवानी एक्सपो आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। यह पहली बार है कि A1 श्रेणी का बागवानी एक्सपो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में आयोजित किया गया है। इस बार एक्सपो का विषय है “हरित रेगिस्तान, बेहतर पर्यावरण”। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मरुस्थलीकरण को कम करने के लिए नवीन समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करना, पर्यावरण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और लोगों से अपना मन बदलने और पर्यावरण संरक्षण की कार्रवाई करने का आह्वान करना है।

दोहा बागवानी एक्सपो कतर की राजधानी दोहा के केंद्र में अल-बायदा पार्क में आयोजित किया जा रहा है। इसे तीन प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्रों में विभाजित किया गया है: अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र और पारिवारिक क्षेत्र।

कतर एक्सपो आयोजन समिति ने विशेष रूप से सांस्कृतिक क्षेत्र में “चीनी गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत संस्कृति और कला प्रदर्शनी क्षेत्र” की स्थापना की है। कला प्रदर्शन क्षेत्र 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करता है, जिसका उपयोग पूरे देश के कलाकारों के प्रतिनिधि कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम प्रदर्शन क्षेत्र 1500 वर्ग मीटर है। अगले महीने में, चीन-कतर बिजनेस सेंटर और कतर ओवरसीज चाइनीज एसोसिएशन द्वारा नृत्य, वाद्य संगीत, पारंपरिक चीनी चित्रकला, शेर नृत्य, गाने और अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन सहित अद्वितीय चीनी सांस्कृतिक विशेषताओं के साथ 80 से अधिक सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें