4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले फ़ाइनल में, पान चेनले, वांग हाओयू, ली बिंगजे और यू यिटिंग से बनी चीनी टीम ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और अंत में 3 मिनट 21.18 सेकंड के समय के साथ चैंपियनशिप जीती, जिससे एक नया एशियाई रिकॉर्ड सेट हुआ। यह इस विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी तैराकों द्वारा जीता गया चौथा रिले स्वर्ण पदक है। अब तक, चीनी तैराकी टीम ने इस विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 7 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीता है।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

