Site icon Dainik Savera Times

त्योहार की छुट्टियों के दौरान 89.6 करोड़ तक पहुंचेगी घरेलू यात्रा : चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की ताजा खबर के अनुसार, इस साल के मध्य शरद त्योहार और राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, देश भर में घरेलू पर्यटन करने वालों की संख्या 89.6 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 86% अधिक है। घरेलू पर्यटन राजस्व 7 खरब 82 अरब 50 करोड़ युआन होगा, जो साल-दर-साल 138% की वृद्धि है।

यह अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष मध्य-शरद त्योहार और राष्ट्रीय दिवस को जोड़ने वाली आठ दिवसीय छुट्टियों के दौरान, यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा और पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्रों में शांगहाई, सूचो और छंगतू जैसे लोकप्रिय पर्यटक शहरों में सांस्कृतिक पर्यटन बाजार में वृद्धि होगी। होटल और हवाई टिकट ऑर्डर की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम से कम 5 गुना बढ़ गई है। कई शहरों ने पर्यटन बाजार में उत्पादों की आपूर्ति भी बढ़ा दी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version