Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति Don Walsh का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

November 21, 2023

महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति Don Walsh का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

अमेरिकाः महासागर के सबसे गहरे बिंदु तक पहुंचने वाले सबसे पहले समुद्री खोजकर्ता एवं नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन डॉन वॉल्श का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी एलिजाबेथ वॉल्श ने सोमवार को कहा कि वॉल्श का निधन 12 नवंबर को मर्टल पॉइंट, ओरेगॉन स्थित उनके घर पर हुआ। जनवरी 1960 में अमेरिकी नौसेना के तत्कालीन लेफ्टिनेंट वॉल्श और स्विस इंजीनियर जैक्स पिकार्ड को 150 टन वजनी पनडुब्बी बाथिसकैप के जरिये सतह से लगभग 7 मील (11 किलोमीटर) नीचे समुद्र में भेजा गया था।

दोनों प्रशांत महासागर में गुआम से लगभग 200 मील (320 किलोमीटर) दूर 35,800 फुट (11,000 मीटर) तक उतरे जो कि महासागरों का सबसे गहरा बिंदु है। यह बिंदु दुनिया की सबसे गहरी समुद्री खाई ‘मारियाना ट्रेंच’ का हिस्सा है। सतह पर 20 मिनट बिताने के बाद वह वापस आ गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें